आखिर कहां गायब हो गए नवल कुमार, पीड़ित परिवार को रो-रो कर हुआ बुरा हाल, दीघा थाना क्षेत्र की घटना से परिवार में सन्नाटा
आखिर कहां गायब हो गए नवल कुमार पीड़ित परिवार को रो-रो कर हुआ बुरा हाल दीघा थाना क्षेत्र की घटना से परिवार में सन्नाटा
पटना- किसी परिवार का मुखिया यह कहकर निकले की बाजार से आता हूं और फिर वह नहीं लौटे तो अंदाजा लगाईये परिवार पर क्या बीत रही होगी। यह कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है सुशीला देवी के परिवार की। जिनके पति नवल कुमार बिना किसी सूचना के घर से बाहर निकले, परिवार को लगा कि बाजार गए हैं। मगर 24 घंटे से ज्याद समय बीत जाने के बाद भी नहीं लौटे।

पत्नी और परिवार के लोगों ने पहले अपने रिश्तेदार से पूछताछ की, बाद में पूरा इलाका खंगाल लिया। मगर अबतक नवल कुमार का कोई सुराग नहीं मिला है। अन्त में पीड़ित परिवार ने दीघा थाना जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी तालाश करने की मांग की है। पीड़ित परिवार पटना के कुर्जी में 22बी में रहता है।
सात मार्च से लापता नवल कुमार के लिए पूरा परिवार तरस रहा है। लगभग सभी इलाकों में जहां परिवार और रिश्तेदार या नवल कुमार को जानने वाले लोग है, उनसे पूछताछ की गई , मगर किसी ने उनकी जानकारी नहीं दी है।
पीड़ित परिवार ने मीडिया से भी गुहार लगाते हुए कहा कि यदि आपको 36 वर्षीय नवल कुमार नामक व्यक्ति की कोई सूचना या तस्वीर का व्यक्ति दिखाई दे तो आप 9334868722, या मोबाईल नम्बर- 8809138161 पर जानकारी दे सकते हैं। जिनका रंग गोहमना , कद 5 फीट 8 इंच के करीब है। चेहरे पर बाई होठ पर तिल का निशान है। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।