बिहार में 1 करोड़ के चरस के साथ रेल पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा, पंजाब में करनी थी डिलीवरी

बिहार के बेतिया में रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। रेल पुलिस ने साढे चार किलो चरस के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत एक करोड़ से ऊपर की बताई जा रही है।

बिहार में 1 करोड़ के चरस के साथ रेल पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा, पंजाब में करनी थी डिलीवरी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

BETTIAH: बिहार के बेतिया में रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। रेल पुलिस ने साढे चार किलो चरस के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत एक करोड़ से ऊपर की बताई जा रही है। बताया गया है कि रेलवे पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं पंजाब जाने वाली जननायक ट्रेन से चरस ले जाने वाली है। सूचना मिलने के बाद रेल पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद रेलवे स्टेशन से तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया है कि चरस की डिलीवरी पंजाब में की जाने थी।

पूरे मामले को लेकर बेतिया रेलवे डीएसपी उमेश कुमार ने बताया कि बेतिया रेलवे स्टेशन पर देर रात जांच की जा रही थी। सघन जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर तीन महिलाएं संदिग्ध स्थिति में दिखी, जिसके बाद रेल पुलिस ने उनकी जांच की। इन सभी महिलाओं की गिरफ्तारी बेतिया रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक से की गई है।

डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान महिलाओं के पास से 9 पैकेट चरस बरामद किया गया, जो लगभग 4.50 किलो का था। पुलिस की गिरफ्त में आई तीनों महिलाओं की पहचान उर्मिला कुमारी (जालंधर, पंजाब), मिंटू देवी (वैशाली, बिहार) और सपना कुमारी (मोतिहारी, बिहार) के रुप में की गई है।