तेजस्वी यादव के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप छोड़कर, जदयू को बचाने की चिंता जदयू नेता करें: अरुण यादव
राजद प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप छोड़कर डूबती जदयू को बचाने की चिंता करें। क्योंकि भाजपा ने जिस तरह से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर फिनिश कर दिया, उसी तरह से जदयू को भी समाप्त करने में जुटी हुई है। आने वाले समय में जदयू पार्टी का नामोनिशान रहेगा या नहीं इस पर संदेह है।
पटना: राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप छोड़कर डूबती जदयू को बचाने की चिंता करें। क्योंकि भाजपा ने जिस तरह से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर फिनिश कर दिया, उसी तरह से जदयू को भी समाप्त करने में जुटी हुई है। आने वाले समय में जदयू पार्टी का नामोनिशान रहेगा या नहीं इस पर संदेह है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पढ़ाई, लिखाई, दवाई, सिचाई, कमाई, सुनवाई और कार्रवाई सहित जनता से जुड़े मुद्दों पर आधारित राजनीति करते हैं। समाजवाद, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के पथ पर चलकर तेजस्वी यादव सिद्धांतवादी राजनीति करते हैं।
नीतीश कुमार के तरह नीति-सिद्धान्तों को भाजपा-आरएसएस के चरणों में समर्पित कर राजनीति नहीं करते हैं। राजद प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र लोक-लाज से चलती है। लेकिन एनडीए के नेताओं को लोक-लाज नाम की कोई चीन नहीं रह गई है। इसीलिए कभी भी जनता से जुड़े मुद्दों की बात नहीं करते हैं।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अफसरशाही, हत्या, लूट, डकैती, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं चरम पर है। राज्य की जनता त्राहिमाम है, फिर भी सरकार में बैठे लोगों को जनता की कोई चिंता नहीं है। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।