पटना सहित अन्य जिलों में आए तेज आंधी-तूफान के मद्देनज़र राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर निरंतर जारी
आपदा प्रबंधन विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम तथा वन विभाग के द्वारा SDRF से समन्वय स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य जारी. गायघाट, कंकड़बाग, हार्डिंग रोड, हज भवन, पटना म्यूजियम, सचिवालय, गर्दनीबाग, 96 ऑफिसर्स एनक्लेव, हवाई अड्डा, बेली रोड, पुनाईचक, नेहरू पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई एवं अवरोध हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी.
09 मई 2026ः 08 मई को पटना सहित अन्य जिलों में आए तेज आंधी-तूफान के मद्देनज़र राहत एवं बचाव कार्य 09 मई को भी युद्धस्तर पर निरंतर जारी है। आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, नगर निगम तथा वन विभाग की टीमें राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से कार्य कर रही हैं।
आमजन को शीघ्र राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग, रत्नेश सदा तथा मुख्य सचिव, प्रत्यय अमृत द्वारा राहत एवं बचाव कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिया जा रहा है।
- हेल्पलाइन नंबर- 0612-2294204/205
- आपातकालीन सहायता नंबर- 1070
गायघाट, कंकड़बाग, हार्डिंग रोड, हज भवन, सचिवालय, गर्दनीबाग, 96 ऑफिसर्स एनक्लेव, हवाई अड्डा, बेली रोड, पुनाईचक, नेहरू पार्क, पटना म्यूजियम एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई एवं अवरोध हटाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। संबंधित विभागों द्वारा मार्गों को सामान्य बनाने तथा जनजीवन को सुचारु रूप से बहाल करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे धैर्य एवं संयम बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी नागरिक आपदा प्रबंधन विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा आवश्यक होने पर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क करें। पटना से एनबीसी 24 के लिए कुमार गौतम की रिपोर्ट।