मंदिर से चोरी हुआ हनुमान जी का मुकुट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव स्थित हनुमान मंदिर से चोरी हुए हनुमान जी के मुकुट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरेराज के जोगियाड़ निवासी रितिक कुमार के रूप में हुई है।

मंदिर से चोरी हुआ हनुमान जी का मुकुट बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

MOTIHARI: गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव स्थित हनुमान मंदिर से चोरी हुए हनुमान जी के मुकुट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरेराज के जोगियाड़ निवासी रितिक कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार रितिक कुमार पहले भी मंदिर में चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान उसने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तुरकौलिया स्थित एक आभूषण दुकान से चोरी गया मुकुट बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में आभूषण दुकानदार अरुण कुमार को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बरामद मुकुट चांदी का है, जिसका वजन करीब 45 ग्राम है।

गोविंदगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। मोतिहारी से एनबीसी 24 संवादाता अरविंद कुमार की रिपोर्ट।