मकर संक्रांति पर सदाकत आश्रम में कांग्रेस का दही-चूड़ा स्नेह भोज, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम रहे मौजूद

मकर संक्रांति के अवसर पर कांग्रेस पार्टी ने सदाकत आश्रम में पारंपरिक दही-चूड़ा स्नेह भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजेश राम ने कहा कि यह पर्व समरसता, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। स्नेह भोज के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी और संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया।

मकर संक्रांति पर सदाकत आश्रम में कांग्रेस का दही-चूड़ा स्नेह भोज, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम रहे मौजूद
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना 12 जनवरी 2026:मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी द्वारा पारंपरिक दही-चूड़ा स्नेह भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश कांग्रेस सेवादल  के अध्यक्ष डॉ संजय यादव की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि मकर संक्रांति समरसता, भाईचारे और नई ऊर्जा का पर्व है। दही-चूड़ा हमारी लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी हमेशा बिहार की सांस्कृतिक परंपराओं को सम्मान देती रही है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।

राजेश राम ने कहा कि आज के समय में जब समाज को बांटने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे आयोजनों के माध्यम से आपसी सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करना बेहद जरूरी है। कांग्रेस पार्टी न्याय, समानता और भाईचारे के मूल्यों के साथ जनता की आवाज़ बुलंद करती रहेगी।

स्नेह भोज के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। 

दही-चूड़ा स्नेह भोज में विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, प्रतिमा कुमारी दास, विधान पार्षद राजीव कुमार, कपिलदेव प्रसाद यादव, डा0 संजय यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, प्रवीण सिंह कुशवाहा, रौशन कुमार सिंह, असितनाथ तिवारी, कुमार आशीष, शरवत जहां फातिमा, कांग्रेस सेवादल के आशुतोष रंजन एवं सुनील सुमन, कमलदेव नारायण शुक्ला ,शशि कांत तिवारी, पंकज यादव, शशि रंजन, सशांत शेखर, वैद्यनाथ शर्मा, अरविन्द लाल रजक, संजीव कर्मवीर, शिशिर कौंडिल्य , सत्येन्द्र कुमार सिंह, मनोज शर्मा, नदीम अख्तर अंसारी, नीतू निषाद ,संजय भारती, संतोष श्रीवास्तव, शंभू सिंह पटेल, रंजीत कुमार बाल्मीकी, विशाल यादव, दुर्गा प्रसाद, शशि भूषण पंडित, धनंजय शर्मा, गुरूजीत सिंह, सुरेश मुखिया बिन्द, सुनील कुमार सिंह, अमन कुमार, किशोर कुमार, साधना रजक, राम शंकर पान, हीरा सिंह वग्गा, राज कुमार पूर्वे, गुप्तेश्वर पाण्डे, रूचि सिंह, अहमद रजा, विपिन झा, रूमा सिंह, विवेक यादव शामिल थे।