पटना विश्वविद्यालय के इकबाल छात्रावास में मिले 2 जिंदा बम, सर्च ऑपरेशन के बाद मचा हड़कंप, आपसी रंजिश में बमबाजी की थी आशंका

पटना विश्वविद्यालय के इकबाल छात्रावास में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने छात्रावास के पीछे एक खंडहरनुमा भवन से दो जिंदा सूतली बम बरामद किया है

पटना विश्वविद्यालय के इकबाल छात्रावास में मिले 2 जिंदा बम, सर्च ऑपरेशन के बाद मचा हड़कंप, आपसी रंजिश में बमबाजी की थी आशंका
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: बड़ी खबर आ रही पटना विश्वविद्यालय से...जहां विश्वविद्यालय के इकबाल छात्रावास में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने छात्रावास के पीछे एक खंडहरनुमा भवन से दो जिंदा सूतली बम बरामद किया है...छात्रावास के पीछे एक खंडहरनुमा भवन में प्लास्टिक में लिपटे बम मिले. गुप्त सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता देर रात सर्च ऑपरेशन चलाने पहुंचा था. आशंका जताई जा रही है कि छात्र गुटों की रंजिश में बमबाजी की योजना थी.

पीरबहोर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हॉस्टल के छात्र आपसी रंजिश में बमबाजी की घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। दो गुटों की लड़ाई के बीच कभी भी बमबाजी की जा सकती है। इसी सूचना के आधार पर इकबाल हॉस्टल की तलाशी ली गई। जहां हॉस्टल के पीछे खंडहरनुमा भवन से 2 जिंदा सुतली बम मिले।

दोनों बम प्लास्टिक में लपेटकर रखे गए थे। फिलहाल पटना यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। पुलिस ने समय रहते कैंपस के अंदर हिंसक झड़प को टाल दिया है।