बिहार के चर्चित जेठुली गोलीकांड में आरोपियों के घर कुर्की जब्ती, दरवाजा-खिड़की सब उखाड़ ले गया प्रशासन

बिहार के चर्चित जेठूली गोलीकांड में नदी थाना की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की जब्ती प्राप्त कर ली है और धीरे धीरे सभी फरार आरोपियों के यहाँ कुर्की जप्ती करने में लग लगी है। आज गोलीकांड के आरोपी रमेश राय और प्रभु राय के घर पर कुर्की जब्ती की प्रक्रिया चल रही है।

बिहार के चर्चित जेठुली गोलीकांड में आरोपियों के घर कुर्की जब्ती, दरवाजा-खिड़की सब उखाड़ ले गया प्रशासन

PATNA/PATNACITY: बिहार का चर्चित जेठूली गोलीकांड को कौन नहीं जानता। फरवरी महीने के 19 तारीख को हुए पार्किंग विवाद में जेठूली गंगा घाट पर ही एक के बाद एक साथ पांच लोगों को गोली मार दी गयी थी, जिसमें से चार लोगों की मौत हो गयी थी। हालांकि इस घटना से आक्रोशित लोगों ने गोलीकांड के आरोपियों के घर और कम्युनिटी हॉल सहित कई गाड़ियों मे आग लगा दी थी। लेकिन घटना के करीव 9 महीने बीत जाने के बाद भी आज तक पीड़ित परिवार इस इंतज़ार में है कि घटना का जो मुख्य आरोपी है वो पकड़ा जाए। लेकिन इस गोलीकांड के मुख्य आरोपी उमेश राय सहित कई आरोपी अभी भी फरार चल रहे है।

अब ऐसे में नदी थाना की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से कुर्की जब्ती प्राप्त कर ली है और धीरे धीरे सभी फरार आरोपियों के यहाँ कुर्की जप्ती करने में लग लगी है। आज गोलीकांड के आरोपी रमेश राय और प्रभु राय के घर पर कुर्की जब्ती की प्रक्रिया चल रही है।

नदी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 76/23 के आरोपियों के यहां कुर्की जब्ती की प्रक्रिया चल रही है। बचे हुए आरोपी उमेश राय, सतेंद्र राय, और राजेश राय के यहां भी कुर्की जब्ती की जाएंगी। फिलहाल इसमे अभी तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हुई है बाकी दो लोगो ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। बाकी बचे और आरोपी फ़रार है जिनके घर की कुर्की की जा रही है और यह लगातार चलती रहेगी।

पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट