खगड़िया में ₹45 हजार रिश्वत लेते मनरेगा पीओ और अकाउंटेंट गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवा

खगड़िया के अलौली प्रखंड में निगरानी विभाग की टीम ने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) और अकाउंटेंट को ₹45 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों पर मनरेगा के एक वेंडर से बकाया भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

खगड़िया में ₹45 हजार रिश्वत लेते मनरेगा पीओ और अकाउंटेंट गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवा
Image Slider
Image Slider
Image Slider

खगड़िया: बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड स्थित मनरेगा कार्यालय में छापेमारी कर कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) और एक अकाउंटेंट को ₹45 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, मनरेगा के एक वेंडर विपिन कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की थी कि लगभग ₹37 लाख के बकाया भुगतान के एवज में उनसे ₹70 हजार रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

मंगलवार को निगरानी की टीम अलौली प्रखंड स्थित मनरेगा कार्यालय पहुंची। यहां वेंडर से ₹45 हजार की रिश्वत लेते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी रमन जी भाई और अकाउंटेंट शाहिद अकरम को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जाया गया। निगरानी विभाग के अनुसार मामले की जांच जारी है।

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रैप बिछाया गया था, जिसमें दोनों आरोपित रिश्वत लेते हुए पकड़े गए। इस कार्रवाई के बाद सरकारी कार्यालयों में हड़कंप का माहौल है।