मोतिहारी में प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, तलवार से हमले के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम

बिहार के मोतिहारी स्थित चकिया थाना क्षेत्र के मनी छपरा बहुआरा गांव में प्रेम-प्रसंग और शादी को लेकर उपजे विवाद में 19 वर्षीय युवक सुबोध कुमार की मौत हो गई।

मोतिहारी में प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक की हत्या, तलवार से हमले के बाद इलाज के दौरान तोड़ा दम
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Motihari: बिहार के मोतिहारी स्थित चकिया थाना क्षेत्र के मनी छपरा बहुआरा गांव में प्रेम-प्रसंग और शादी को लेकर उपजे विवाद में 19 वर्षीय युवक सुबोध कुमार की मौत हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक पर तलवार से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान फुलगेंड साह के पुत्र सुबोध कुमार के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, उसकी चचेरी बहन की शादी तय हुई थी। इसी बीच सामने के घर में रहने वाले संजय साह ने शादी तय हुए लड़के वालों को फोन कर धमकी दी कि यदि शादी हुई तो उनके लड़के को जान से मार दिया जाएगा।

बताया गया कि लड़के वालों ने इस धमकी की जानकारी लड़की पक्ष को दी। इसके बाद सुबोध कुमार मामले की जानकारी लेने और संजय साह से बात करने पहुंचे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि संजय साह ने तलवार से सुबोध के हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इलाज के दौरान सुबोध ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई मुनील साह और चाचा विनोद साह ने घटना के संबंध में जानकारी दी।

मोतिहारी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट