पटना के गेस्ट हाउस में युवक का फंदे से लटका मिला शव, मध्य प्रदेश का रहने वाला था मृतक
राजधानी पटना में एक गेस्ट हाउस के कमरे से युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मीठापुर पुरानी बस स्टैंड स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस की है।
PATNA: राजधानी पटना में एक गेस्ट हाउस के कमरे से युवक का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मीठापुर पुरानी बस स्टैंड स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस की है। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश निवासी रवि कुमार सिंह के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रवि कुमार सिंह 10 नवंबर की रात से श्रीराम गेस्ट हाउस के एक कमरे में ठहरा हुआ था। गुरुवार को गेस्ट हाउस के कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गेस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस और FSL की टीम ने कमरे की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
pranavpr