राजनीतिक चेतना के बिना समग्र विकास की कल्पना संभव नहीं : निशिकांत सिन्हा

नवादा-गया पथ स्थित आदर्श वाटर पार्क खानपुर के मैदान पर शनिवार को आयोजित जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता सह समाजसेवी निशिकांत सिन्हा ने कहा कि

राजनीतिक चेतना के बिना समग्र विकास की कल्पना संभव नहीं : निशिकांत सिन्हा

NAWADA - नवादा-गया पथ स्थित आदर्श वाटर पार्क खानपुर के मैदान पर शनिवार को आयोजित जन आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यवक्ता सह समाजसेवी निशिकांत सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक चेतना के बिना समग्र विकास की कल्पना संभव नहीं है। आगे इन्होंने कहा कि हमारा समाज राजनैतिक वेंटिलेटर पर खड़ा है। जिससे हटते ही कुशवाहा समाज का स्तित्व समाप्त हो जाएगा। इसलिए जरूरत है कि समाज के लोगों में राजनीतिक चेतना का जुनून पैदा किया जाय। और अब समय आ गया है कि दूसरे दलों के पिछल्गू नहीं बनना है। एक समय था जब हमारे बंसज चंद्रगुप्त और सम्राट अशोक चक्रवर्ती सम्राट कहलाते थे। परंतु आज हमारे समाज की स्थिति यह है कि हम दूसरे राजनीतिक दलों या फिर किसी नेता के पिछलग्गू बनकर रहना पड़ता है। इसलिए बिहार लेकिन जगदेव प्रसाद के विचारों को आत्मसात कर समाज में चेतना जगाकर कर अब अपना नेता पैदा करना होगा। इसके लिए अब हमें किसी के पास जाकर टिकट मांगने का समय नहीं है। बल्कि सब मिलकर ऐसा माहौल पैदा करें लोग टिकट के लिए मेरे पास आये। तभी हमारे समाज के लोगों को सत्ता में भी उचित भागीदारी मिलेगी।

वहीं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने निशिकांत सिन्हा को बिहार का दूसरा जगदेव कहकर संबोधित करते हुए कहा कि अब कुशवाहा समाज ही नहीं बल्कि पूरा बिहार बदलाव की ओर कदम रख चुका है। अगर आप लोग इसी तरह आशीर्वाद देते रहेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब सत्ता की अगली पंक्ति में हमारा समाज होगा।

इसके पूर्व संकट मोचन मंदिर में पूजा और मजार पर चादरपोसी के बाद सद्भावना चौक से सैकड़ों दो पहिया और चार पहिया वाहनों के काफिला के साथ समाजसेवी निशिकांत सिन्हा खुले जीप में सवार होकर सभा स्थल पर पहुंचे। पूरे रास्ता गगनभेदी नारों से गूंज रहा था। काफिले में शामिल युवाओं का उत्साह काफी चरम पर था। इस मौके पर गायक जितेंद्र और धर्मेंद्र की जोड़ी ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन किया।

मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी बैद्यनाथ प्रसाद उर्फ बैजू महतो, समाजसेवी अजय कुशवाहा, पूर्व विधायक भतु महतो की पत्नी फूल कुमारी, हरिओम कुशवाहा, महेश्वरी प्रसाद, संध्या सिन्हा, अरुणजय मेहता, पूर्व डीएसपी मुद्रिका प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद मीना देवी, संगम वर्मा, नीतीश कुमार के अलावा दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट