नवादा लोकसभा सीट से जीते विवेक ठाकुर, 67670 मतों से राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा क़ो हराया

नवादा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक ठाकुर ने राजद के उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा को 67670 मतों के अंतर से हरा दिया है.

नवादा लोकसभा सीट से जीते विवेक ठाकुर, 67670 मतों से राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा क़ो हराया
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NAWADA: नवादा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक ठाकुर ने राजद के उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा को 67670 मतों के अंतर से हरा दिया है. देर रात परिणाम सामने आया ,तब विवेक ठाकुर क़ो जीत का सर्टिफिकेट दिया गया . बता दें लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 13 अप्रैल को यहां वोट डाले गए थे. नवादा संसदीय क्षेत्र से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इस सीट पर मुख्य मुकाबला एनडीए से बीजेपी प्रत्याशी विवेक ठाकुर और महागठबंधन से राजद प्रत्याशी श्रवण कुमार कुशवाहा के बीच हुआ है. हालांकि, नवादा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह और विनोद यादव काफी मशक्कत किया था . ये एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए कठिनाई पैदा कर दिया था .

उम्मीदवारों वोट

1        भाजपा     विवेक ठाकुर    410608

2        राजद      श्रवण कुमार    342938

3        निर्दलीय    विनोद यादव    39519

4        निर्दलीय       गुंजन सिंह     29222

 

इससे पहले 2019 में यहां से एलजेपी के चंदन सिंह 1.48 लाख से अधिक वोटों से विजयी हुए थे. उन्होंने राजद की विभा देवी को मात दी थी. यहां 2014 में यहां से भाजपा वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह विजयी हुई थे. फिर 2019 में उनकी सीट बदल दी गई और उन्होंने बेगूसराय से लोकसभा का चुनाव लड़ा था. 2019 में नवादा सीट लोजपा के खाते में गया और चंदन सिंह विजयी हुए. 2024 में चंदन सिंह का टिकट काटकर यहां राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर क़ो प्रत्याशी बनाए और यहां से जीत हासिल किया।