होली के दिन रंग लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी में एक की मौत

राजधानी पटना से होली के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मंशा राम का अखाड़ा इलाके के राधेकृष्ण मंदिर के पास की है, जहां रंग लगाने के विवाद में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।

होली के दिन रंग लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी में एक की मौत
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Patna : राजधानी पटना से होली के दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मंशा राम का अखाड़ा इलाके के राधेकृष्ण मंदिर के पास की है, जहां रंग लगाने के विवाद में जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। 

बताया जा रहा है कि 14 मार्च की दोपहर करीब एक बजे होली खेलते समय कुछ युवक आपस में रंग लगा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने दूसरे युवक का कपड़ा फाड़ दिया और उसे गोदी में उठाकर पटक दिया। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिवार के बड़े-बुजुर्ग भी आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया और दोनों गुटों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। 

इस घटना में काठ के पुल निवासी मुकुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना के राजेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मुकुल ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सभी युवक शराब के नशे में धुत थे, जिससे विवाद और भड़क गया। इस हिंसक घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। 

इस मामले में मेंहदीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि कई नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस सतर्कता बरत रही है और इलाके में गश्त तेज कर कर दी गई है।

                                                                                 -पटनासिटी से अनिल की रिपोर्ट