नवादा में शौच करने गई नाबालिग लड़की से दो युवकों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

नवादा के रोह प्रखंड अंतर्गत रुपौ थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है, जहां दो सिरफिरे युवक ने शौच करने गई लगभग चौदह वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

नवादा में शौच करने गई नाबालिग लड़की से दो युवकों ने किया गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

NAWADA: जिले क़े रोह प्रखंड अंतर्गत रुपौ थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटित हुई है, जहां दो सिरफिरे युवक ने शौच करने गई लगभग चौदह वर्षीय कक्षा आठ की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। सिरफिरा युवक जैला गांव के बिरजू यादव का पुत्र कुंदन कुमार एवं पुर्व मुखिया रविंदर यादव का भांजा कुंदन कुमार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की  अपने घर से कुछ दुरी पर शौच करने गई थी, तभी पूर्व से घात लगाए युवक ने लड़की का मुंह बंद कर गेहूं के खेत में रेप जैसी घटना को अंजाम दे दिया। जिसके बाद लड़की घटना स्थल पर ही बदोश हो गई। साक्ष्य छुपने के लिए लड़की को मरा समझकर दोनों दुष्कर्मी ने घटनास्थल के पास स्थित कुंए में फेकने का प्रयास कर रहा था, तभी उसी रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर को अचानक नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया। जानकारी मिलते ही परिजन घटना की सूचना थाने में दिया। वहीं सूचना मिलने पर रुपौ थानाध्यक्ष विनय कुमार महिला सशस्त्र बलों के साथ पीड़िता के गांव पहुंचकर पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए लड़की को होश में लाया गया। होश आने के बाद लड़की ने सारी घटना की जानकारी पुलिस को दिया। उसके बाद बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया और 164 के तहत बयान दर्ज किए गए।

पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्ची शौच के लिए गई थी। तभी आरोपी ने मौका पाकर उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपी बिरजू यादव के पुत्र कुंदन कुमार है

ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मुखिया रविंद्र यादव का भांजा अपराधिक किस्म का लड़का है।  पुलिस उसे गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करें। थानाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे की तलाश जारी है। जल्दी उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नवादा से सुनील कुमार की रिपोर्ट