पहले पति से प्रताड़ित युवती ने किया लव मैरिज, दूसरे पति ने गला रेतकर कर दी हत्या
नालंदा में एक युवती को पहले पति को छोड़कर दूसरे युवक से लव मैरिज करना महंगा पड़ा गया। युवती के दूसरे पति ने महिला गला रेतकर हत्या कर दी।
NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। जहां एक युवती को पहले पति को छोड़कर दूसरे युवक से लव मैरिज करना महंगा पड़ा गया। युवती के दूसरे पति ने महिला गला रेतकर हत्या कर दी। घटना जिले के सारे थाना क्षेत्र के गिलानी गांव का है। जहां तालाब किनारे लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि महिला अपने पहले पति के प्रताड़ना से परेशान होकर लव मैरिज की थी। लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। मिली जानकारी के अनुसार 4 लाख रुपया नहीं देने की वजह से पति ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।
मृतक महिला की पहचान शेखपुरा जिला अंतर्गत जयरामपुर थाना क्षेत्र के कल्यापुर गांव निवासी 22 वर्षीय पिंकी देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतिका के भाई शिशुपाल कुमार ने बताया कि बहन की शादी 4 साल पूर्व नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के विलाई चौक गांव निवासी पिंटू चौहान से हुई थी। उसका पति उसको प्रताड़ित करता था। जिसके कारण एक साल पहले दोनों अलग हो गए। अगल होने के बाद पिंकी वापस अपने मायके चली आई। जिसके बाद अपने बच्चों की परवरिश के लिए उसने ईंट भट्टे पर काम करना शुरु किया। जहां विक्की रविदास नाम के युवक से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। शादी के बाद दूसरे पति ने 4 लाख रुपयों का डिमांड करने लगा। पैसे नहीं देने के कारण दूसरे पति ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।
Manshi Pandey