पटनासिटी में ऐसे मना लालू यादव का 78वां जन्मदिन, छा गए राजद के ये नेता और कार्यकर्ता
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में पटनासिटी के चैनपुरा मोहल्ला स्थित वार्ड-68 के राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में राजद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान गरीब और वंचित तबके के लोगों को भोजन भी कराया गया, जिससे पूरे इलाके में सामाजिक सद्भाव और सेवा भाव का संदेश गया।

PATNACITY : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में पटनासिटी के चैनपुरा मोहल्ला स्थित वार्ड-68 के राजद कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन को सामाजिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसमें बड़ी संख्या में राजद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान गरीब और वंचित तबके के लोगों को भोजन भी कराया गया, जिससे पूरे इलाके में सामाजिक सद्भाव और सेवा भाव का संदेश गया। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जन्मदिन के इस खास मौके पर सभी ने लालू यादव के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम का आयोजन पटना जिला राजद के महासचिव विक्की आनंद कुशवाहा द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन वार्ड अध्यक्ष सुजीत मेहता ने संभाला। इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद प्रदीप मेहता, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मुन्ना जायसवाल, युवा राजद नेता पंकज रजक, अमन कुशवाहा, टिंकू कुमार, रवि कुमार, राम कुमार, सूरज कुमार, शंभू कुमार मेहता, दक्ष कुमार, करण कुमार, सानी कुमार, सनोज कुमार, अमरनाथ मेहता, श्रवण मेहता समेत कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटनासिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट