NEET एग्जाम से पहले इस परीक्षार्थी ने दी जान, सालिमपुर अहरा में रहकर कर रहा था परीक्षा की तैयारी
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय एक छात्र ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा इलाके की बताई जा रही है। जान देने वाला 20 साल का विवेक मंडल यहां लॉज में रहता था और NEET एग्जाम की तैयारी कर रहा था। वह मूल रूप से मधुबनी का रहने वाला था।

PATNA : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे 20 वर्षीय एक छात्र ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर अहरा इलाके की बताई जा रही है। जान देने वाला 20 साल का विवेक मंडल यहां लॉज में रहता था और NEET एग्जाम की तैयारी कर रहा था। वह मूल रूप से मधुबनी का रहने वाला था।
विवेक ने आत्महत्या क्यों की, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। गांधी मैदान थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। कल यानी रविवार को ही नीट की परीक्षा होनी है और इससे पहले शुक्रवार की रात NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक विवेक मंडल की बहन भी पटना में साथ रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करती है।
शुक्रवार की रात वह कोचिंग से क्लास खत्म कर कमरे पर आई थी, जहां खिड़की से अंदर का नजारा देख कर उसके होश उड़ गए। विवेक कमरे में फंदे से झूल गया था, जिसके बाद वह अपना होश खो बैठी। आनन-फानन में बहन ने घटना की जानकारी रोते हुए आसपास रह रहे छात्रों को दी। इसके बाद देर रात गांधी मैदान थाने की पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विवेक की बहन ने बताया कि वह NEET एग्जाम की तैयारी कर रहा था। पढ़ने में भी काफी तेज था। उसने आत्महत्या क्यों की, यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के कारण वह दबाव में था। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण उसने यह आत्मधाती कदम उठाया है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
पटना से अजय शर्मा की रिपोर्ट