पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी महिला का शव मिला, परिजनों ने अकिलपुर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी महिला का शव गुरुवार की देर शाम नासरीगंज के फक्कर महतो घाट से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका का पहचान अकिलपुर निवासी सिकंदर राय की 25 वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है। मृतका के परिजनों ने अकिलपुर थाना में लापता होने का मामला दर्ज कराया था।

पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी महिला का शव मिला, परिजनों ने अकिलपुर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट

DANAPUR : मंगलवार की शाम पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी महिला का शव गुरुवार की देर शाम नासरीगंज के फक्कर महतो घाट से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतका का पहचान अकिलपुर निवासी सिकंदर राय की 25  वर्षीय पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है। मृतका के परिजनों ने अकिलपुर थाना में लापता होने का मामला दर्ज कराया था।

 मृतका के  परिजनों ने बताया कि बताया कि पीपा पुल पर खोजबीन किया तो पता चला कि पुल पर से संगीता का चप्पल बरामद किया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा नदी में एक महिला गिर गई थी। बताया कि मंगलवार को शाम में पीपा पुल से गंगा नदी में गिरने से डूब गई थी।

 परिजनों ने बताया कि गंगा नदी में काफी खोजबीन किया था, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ था। गुरुवार की देर शाम नासरीगंज के फक्कर महतो घाट से गंगा नदी से शव बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गंगा नदी में डूबी महिला का शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।