पानी भरे गड्ढे में पलटी DPS स्कूल बस, 20 से अधिक बच्चे चोटिल

सासाराम के कोचस में DPS स्कूल की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में पलटी। हादसे में 20 से अधिक बच्चे चोटिल, चालक गंभीर। ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित निकाला। पढ़ें पूरी खबर।

पानी भरे गड्ढे में पलटी DPS स्कूल बस, 20 से अधिक बच्चे चोटिल
स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

बिहार के सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर में एक निजी स्कूल की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक बच्चों को चोटें आई हैं। राहत की बात यह है कि सभी घायल बच्चों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर और सामान्य बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह बस कोचस स्थित DPS निजी स्कूल की है।

रोजाना की तरह आज सुबह बस बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। इसी दौरान जलालपुर के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर हड़कंप मच गया। घटना के वक्त आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों ने तत्परता दिखाई। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उन्होंने तुरंत पानी भरे गड्ढे में उतरी बस से सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाला।

चालक की हालत गंभीर, बच्चे निजी अस्पताल में भर्ती

हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के रोते-बिलखते परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। परिजन अपने-अपने बच्चों को तत्काल इलाज के लिए अलग-अलग निजी अस्पतालों में ले गए। प्रशासन और स्थानीय लोगों के अनुसार, सभी बच्चों की हालत स्थिर है।