बिहार मे 10वीं के छात्र की स्कूल के ग्रिल से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार की सुबह में 10वीं के छात्र की ग्रिल से लटके शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना रोसड़ा थाना अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ढ़ट्ठा की है।

बिहार मे 10वीं के छात्र की स्कूल के ग्रिल से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप
Image Slider
Image Slider
Image Slider

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शनिवार की सुबह में 10वीं के छात्र की ग्रिल से लटके शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना रोसड़ा थाना अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ढ़ट्ठा की है। इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में सनसनी फैल गयी। छात्र की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर रोष जताना शुरू कर दिया। मृतक की ढ़ट्ठा गांव के शंभू महतो के पुत्र अमूल कुमार के रूप में पहचान हुई है। परिजनो के अनुसार अमूल उसी स्कूल का छात्र था। स्कूल के समीप ही उसका घर है।

बताया गया है कि बीती रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद कुछ देर में आने की बात कह घर से निकला था। लेकिन रात में घर नहीं लौटा। सुबह स्कूल के बरामदे पर स्थित खिड़की से फंदे से लटका उसका शव मिला। हालांकि स्कूल में रात्रि प्रहरी भी था, लेकिन उसे छात्र के स्कूल परिसर में आने और फंदे से लटकने के संबंध में कोई आभास तक नहीं हुआ। वह स्कूल की ऊपरी मंजिल पर रात में सोया था।

शनिवार की सुबह जगने पर छात्र की लाश पर उसकी नजर पड़ी। सूचना पर पहुंची रोसड़ा पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बवाल शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने रोसड़ा-सिंघिया मुख्य पथ एसएच 88 को जाम कर आवागमन ठप कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।