पूर्णिया में पार्षद के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मामा भी घायल; दो हिरासत में, बाहरी शूटरों पर शक

पूर्णिया में नगर निगम पार्षद राखी देवी और जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के पुत्र शुभम कुशवाहा पर देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में उनके मामा भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पूर्णिया में पार्षद के बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मामा भी घायल; दो हिरासत में, बाहरी शूटरों पर शक
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पूर्णिया:पूर्णिया में नगर निगम पार्षद राखी देवी और जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के पुत्र शुभम कुशवाहा पर देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में उनके मामा भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पूर्णिया में देर रात अपराधियों ने नगर निगम की पार्षद राखी देवी और जदयू नेता अमरेंद्र कुशवाहा के पुत्र शुभम कुशवाहा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इस हमले में शुभम के मामा सागर भी गोलीबारी की चपेट में आकर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब शुभम कुशवाहा एक चाय की दुकान पर मौजूद थे। तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमले में शुभम और उनके मामा सागर गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों घायलों को तत्काल कस्बा स्थित मैक्स सेवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वारदात को बाहरी शूटरों ने अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले की जांच जारी है।