आरा में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पिता समेत बेटे को मारी गोली, बेटे की मौत, मातम

बिहार के आरा में बेखौफ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके बेटे को गोली मार दी है। घटना सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव की है। प्रॉपर्टी डीलर पिता अपने बेटे के साथ अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं..

आरा में बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पिता समेत बेटे को मारी गोली, बेटे की मौत, मातम
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Arrah: बिहार के आरा में बेखौफ बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके बेटे को गोली मार दी है। घटना सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव की है। प्रॉपर्टी डीलर पिता अपने बेटे के साथ अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे, तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसमें बेटे को 4 गोलियां लगी और पिता को दो गोलियां लगी। जिसमें बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं घायल पिता का अस्पताल में इलाज जारी है।

मृतक की पहचान 24 वर्षीय आदित्य कुमार के रूप में की गई है। सीने में गोली लगी थी। जख्मी कमलेश राय का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि रात में वह घर के बाहर दरवाजे पर अपने बेटे आदित्य कुमार के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार और पड़ोसी अन्य लोगों के साथ हथियार के साथ दरवाजे पर पहुंचे और फायरिंग कर दी। इस घटना में उन्हें और उनके बेटे को गोली लगी।

घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने आदित्य कुमार को मृत घोषित कर दिया। कमलेश राय को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन पटना ना ले जाकर आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

जख्मी कमलेश राय ने इसके पीछे संपत्ति विवाद बताया है। उन्होंने संपत्ति हड़पने को लेकर अपने पट्टीदार प्रियांशु और उनके साथ रहे पड़ोस के नंदू, सोनू, विष्णु, छोटक राय सहित अन्य लोगों पर साजिश के तहत बेटे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा आरोपितों से किसी भी विवाद या दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है।

बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक आदित्य कुमार के पिता कमलेश प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।