“बिहार में 33 नहीं 40 सीटें जीतेगी एनडीए” जीतन राम मांझी ने C VOTERS सर्वे को बताया गलत

जीतन राम मांझी ने ABP के C VOTERS को गलत बताते हुए कहा कि हम नहीं मानते की एनडीए को केवल 33 सीटें ही आएंगी। हमलोग 40 में से 40 सीटें जीतेंगे।

“बिहार में 33 नहीं 40 सीटें जीतेगी एनडीए” जीतन राम मांझी ने C VOTERS सर्वे को बताया गलत

GAYA: 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार का सियासी गलियारा तप रहा है। वो चाहे बीजेपी हो या इंडिया गठबंधन या महागठबंधन, सभी पार्टियों ने अब अपनी पूरा ताकत झोंक दी है। इन्हीं सबके बीच ABP NEWS ने अपने C Voter सर्वे का सोमवार को आंकड़ा जारी किया है। जिसमें एनडीए की बिहार में  33 सीटें आती दिखाई गई है। जिसको लेकर एनडीए गठबंधन के घटक दल हम के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने ABP के C VOTERS को गलत बताते हुए कहा कि हम नहीं मानते की एनडीए को केवल 33 सीटें ही आएंगी। हमलोग 40 में से 40 सीटें जीतेंगे।

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि "सर्वे में 33 सीट एनडीए को जो दिखाया जा रहा है इसको मैं सही नहीं मानता। बिहार में सभी 40 सीटें हमलोग जीतेंगे। 2019 में भी हमलोगों को कम सीटें सर्वे में दिखाई जा रही थीं, लेकिन एनडीए को असली नतीजों मे 39 सीटें आईं थीं"।

जीतन राम मांझी ने कहा कि वोट प्रतिशत भी बहुत अधिक रहेगा। घंमडिया गठबंधन रेस में नहीं है। वह लोग आपस में लड़ रहे हैं। वायनाड में राहुल के खिलाफ वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं। पीएम उम्मीदवार कौन हो उनको इसकी ही चिंता है। हमलोग विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं। जनता का आशीर्वाद पीएम मोदी को मिलेगा। 400 से ज्यादा सीटें आएंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गया में मैं नहीं जानता चुनाव लड़ रही है और जनता की बड़ी जीत होगी।