खुशबू के डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार, दानापुर की बेटी का विज्ञान संकाय में होगा एडमिशन

पटना के दानापुर की खुशबू के साथ अब पढ़ाई में कोई भेदभाव नहीं होगा। डॉक्टर बनने का सपना साकार होगा। अपने पसंद के विषय में पढ़ाई कर सकेगी।

खुशबू के डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार, दानापुर की बेटी का विज्ञान संकाय में होगा एडमिशन
Image Slider
Image Slider
Image Slider

Patna : पटना के दानापुर की खुशबू के साथ अब पढ़ाई में कोई भेदभाव नहीं होगा। डॉक्टर बनने का सपना साकार होगा। अपने पसंद के विषय में पढ़ाई कर सकेगी। अपने साथ घर पर हुए भेदभाव को लेकर एक साक्षात्कार में भावुक हुईं खुशबू से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने फोन पर बातचीत की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने खुशबू को हर संभव मदद और आगे की पढ़ाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञान संकाय में एडमिशन के लिए पटना डीएम को भी निर्देश दिया है। इससे उसका डॉक्टर बनने का सपना साकार हो सकेगा।केंद्रीय मंत्री ने बातचीत के दौरान खुशबू से कहा कि मन लगा कर पढ़ो। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार भारत की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है। खुशबू ने हेतनपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय से 10वीं पास की है।

फिलहाल दानापुर के एक कॉलेज में आर्ट्स से 11वीं की पढ़ाई कर रही है। पिता का कहना है कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस वजह से साइंस स्ट्रीम में एडमिशन नहीं कराया था। बातचीत के दौरान खुशबू ने बताया कि मां ने कहा था दसवीं में 400 प्लस नंबर आएगा तब साइंस ले सकती हो। लेकिन मुझे 399 मार्क्स ही आए थे, जिस कारण मैं साइंस नहीं ले पाई। खुशबू ये कहकर रोने लगी कि मैं साइंस पढ़ना चाहती थी, लेकिन एक नंबर कम होने के कारण मुझे आर्ट्स लेना पड़ा।