पारा टीचर की विधवा का हो रहा शोषण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निदेशक मनीष मिश्रा ने महामहिम को किया मेल
झारखंड में पारा टीचर की विधवा का हो रहा शोषण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निदेशक मनीष मिश्रा ने महामहिम को किया मेल
भागलपुर- झारखंड में पारा टीचर की विधवा का हो रहा शोषण, आज समाजसेवी सह भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निदेशक मनीष मिश्रा ने महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री को मेल के मध्यम से अवगत कराया। राज्य में पारा टीचर की विधवाओं का बहुत बुरा हाल है। जिस टीचर ने दूसरे के बच्चो को शिक्षा का अलख जगाया। उनके अपने बच्चे दाना दाना को मोहताज है।
देश के अन्य राज्य बात चाहे हिमाचल प्रदेश की हो या पड़ोसी राज्य ओडिशा की हो, वहां पारा टीचर की विधवाओं को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाती है। उन्हें सरकारी सुवधाएं दी जाती है। फिर एक देश एक विधान वाले झारखंड में ये अत्याचार क्यों? झारखंड सरकार सिर्फ मैया योजना के नाम पर वाहवाही कर रही है।
वहीं दूसरी तरफ पारा टीचर की विधवा का शोषण कर रही है। मनीष मिश्रा ने पारा टीचर की विधवा को योग्यता के आधार पर नौकरी देने की मांग की है। वहीं मधुपुर की कर्मठ समाजसेवी प्रतिभा मिश्र ने भी सरकार को इस मामले में आरे हाथो लेते हुए कहा की सरकार सिर्फ दिखावा करती है। उन्हे मुख्य बिंदु पर काम करना नही नही आता है। भागलपुर के सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट।