जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी स्व. ऊषा कुमारी की पुण्य स्मृति में आयोजित शोकसभा में शामिल हुए। भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के दुल्हिनगंज गांव में आयोजित शोकसभा में मुख्यमंत्री ने ऊषा कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी को सीएम ने दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जदयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी स्व. ऊषा कुमारी की पुण्य स्मृति में आयोजित शोकसभा में शामिल हुए।

भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के दुल्हिनगंज गांव में आयोजित शोकसभा में मुख्यमंत्री ने ऊषा कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।