भरत तिवारी के घर पहुंचे चिराग पासवान, पुलिस पर लगाया बेहद संगीन आरोप!

​"बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा..." आरा में पीड़ित मां के आंसू पोंछते हुए भावुक हुए चिराग पासवान, पुलिस एनकाउंटर पर उठाए बड़े सवाल। जानिए पूरा मामला।

भरत तिवारी के घर पहुंचे चिराग पासवान, पुलिस पर लगाया बेहद संगीन आरोप!
Image Slider
Image Slider
Image Slider

आरा (भोजपुर)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव पहुंचे। यहाँ उन्होंने कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। चिराग पासवान ने भरत तिवारी की मां, भाई और बहन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने बिहार पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि यह कोई पुलिस एनकाउंटर नहीं, बल्कि एक "सुनियोजित हत्या" है, जिसे पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया है।

'अब सिर्फ चिराग पासवान पर भरोसा ' – रो पड़े परिजन

बिलौटी गांव में चिराग पासवान को अपने बीच पाकर मृतक भरत तिवारी का परिवार भावुक हो गया। भरत की मां आशा देवी के आंसू पोंछते हुए चिराग ने कहा, "बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।"

मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार के सदस्यों ने रोते हुए चिराग पासवान से न्याय की गुहार लगाई। परिजनों ने कहा: "अब हमें प्रशासन या किसी और पर भरोसा नहीं रह गया है। हमें केवल आपके ऊपर भरोसा है और आपसे ही न्याय की उम्मीद है।"

परिजनों से बातचीत के बाद चिराग पासवान ने पुलिस एनकाउंटर पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि यह कोई एनकाउंटर नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से सुनियोजित हत्या है, जिसे साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। चिराग पासवान ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार की मांग के अनुसार दोषी पुलिसकर्मियों को सजा दिलाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बेटे का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा।

इस मामले पर आगे की कार्रवाई को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि वह जल्द ही देश के गृह मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे। वे इस मामले में शामिल सभी दोषी लोगों पर कड़ी से कड़ी सजा की मांग करेंगे।

इस दौरे के दौरान चिराग पासवान के साथ लोजपा विधायक दल के नेता राजू तिवारी और बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।