महात्मा गांधी सेतु पर धू-धूकर जली बस, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई अपनी जान

राजधानी पटना से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां शहर से महात्मा गांधी सेतु पर पटना से दरभंगा जा रही बस धू-धूकर जल गई। यात्रियों ने जैसे-तैसे बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

महात्मा गांधी सेतु पर धू-धूकर जली बस, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई अपनी जान
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जहां शहर से महात्मा गांधी सेतु पर पटना से दरभंगा जा रही बस धू-धूकर जल गई। यात्रियों ने जैसे-तैसे बस से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते बस पूरी तरह धू-धूकर जल गई। बताया जा रहा है कि बस में रखा यात्रियों का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर पाया नंबर 14 के पास हुआ। बस शिव गंगा ट्रांसपोर्ट की बताई जा रही है। यह दरभंगा के लहेरियासराय से पटना के गांधी मैदान जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। गनीमत रही कि आग का विकराल होने से पहले ही सभी गाड़ी से बाहर आ गए। नहीं तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।

आग लगने के बाद गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर यातायात बंद हो गया है। इस लेन पर जाम लग गया है। आग की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। आग को बुझाने के प्रयास किए गए। हालांकि, बस पूरी तरह जल गई।