बिहार में सुहागरात के बाद बॉयफ्रेंड संग दुल्हन फरार, लुटेरी दुल्हन साथ ले गई 2 लाख के ज्वेलरी और कैश, सोता रह गया दूल्हा

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन अपने पति को छोड़कर शादी के 3 तीनों बाद ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई।

बिहार में सुहागरात के बाद बॉयफ्रेंड संग दुल्हन फरार, लुटेरी दुल्हन साथ ले गई 2 लाख के ज्वेलरी और कैश, सोता रह गया दूल्हा

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन अपने पति को छोड़कर शादी के 3 तीनों बाद ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। वहीं दूल्हा बेचारा घोड़े बेचकर गहरी नींद लेता रहा। इतना ही नहीं दुल्हन भागने से अपने साथ शादी में मिले 2 लाख के गहनों के साथ कैश भी अपने साथ ले गई है। घटना साहिबगंज थाना क्षेत्र के वासुदेवपुरम सराय गांव की है। वरऔर वधु दोनों पक्ष लड़की की तलाश में जुट गए हैं। साहिबगंज थाने में इसका एफआईआर दर्ज कराया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक साहिबगंज थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर सराय गांव के निवासी एक युवक की शादी गोखुला दीवान टोला की लड़की से हुई। दोनों की शादी 12 जुलाई की रात को हुई 13 जुलाई को विदाई हुई। लेकिन 15 जुलाई को दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया जो न सिर्फ इलाके में चर्चा का विषय है बल्कि, दो परिवारों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। लोगों के बीच कई तरह की चर्चा हो रही है।

इस मामले में पीड़ित दूल्हा ने बताया कि विदाई के बाद जब वह आई तो किसी के साथ लगातार मोबाइल पर बात करती रहती थी। बार-बार मना करने पर भी नहीं मानती थी। वह अपने बॉयफ्रेंड से बात करती थी। घर में मेहमान थे जिनसे वह घुली मिली थी। लेकिन इसके बीच उसका एक अलग मंसूबा बुलंद हो रहा था इसका किसी को भी एहसास नहीं था।

15 जुलाई को भी कुछ गेस्ट आए हुए थे और घर में ही ठहरे हुए थे। लेकिन रात में खाना खाकर गेस्ट लौट गए और सभी लोग सोने चले गए। दूल्हा-दुल्हन भी अपने कमरे में चले गए। लेकिन रात के अंधेरे में उसने अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया और फरार हो गई। लड़के ने बताया है कि उसकी पत्नी अपने साथ लगभग 2 लाख कीमत और कुछ कैश लेकर चली गई है।

15 जुलाई की रात को जब पत्नी बेड पर नहीं थी पति को थोड़ी चिंता हुई। घर में खोजबीन हुई तो कहीं नहीं दिखी. पूरा घर नींद से जाग गया। लोगों ने लड़की के मायके वालों को सूचना दी। वहां भी लड़की नहीं पहुंची थी। अगली सुबह दोनों परिवार एक साथ जमा हुए। लड़के ने उन्हें फोन करने की बात बताई। दोनों पक्ष साथ मिलकर साहिबगंज थाना पहुंचे और पूरी जानकारी पूलिस को दी. इस मामले में साहिबगंज थाना अध्यक्ष ने बताया है कि पुलिस को को आवेदन दिया गया है। छानबीन की जा रही है।