BPSC शिक्षक भर्ती का पेपर लीक: 10 से 15 लाख रुपए में होता था डील, 300 अभ्यर्थियों को कोर्ट ने भेजा जेल...

ईओयू ने धारा 420, 467, 468, 471 सहित अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया। ईओयू को 14 मार्च को करब्रिगहिया क्षेत्र में पेपरलीक से जुड़े एक जालसाज के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद ईओयू ने टीम बना उसे गिरफ्तार किया।

BPSC शिक्षक भर्ती का पेपर लीक:  10 से 15 लाख रुपए में होता था डील, 300 अभ्यर्थियों को कोर्ट ने भेजा जेल...
Image Slider
Image Slider
Image Slider

DESK: शुक्रवार को आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में हजारीबाग में अपराधी गिरफ्तार कर हिरासत में लिए गए. गिरफ्तार अभ्यर्थियों को देर रात पटना लाया गया।

इस मामले में ईओयू ने धारा 420, 467, 468, 471 सहित अन्य धारा के तहत मामला दर्ज किया। ईओयू को 14 मार्च को करब्रिगहिया क्षेत्र में पेपरलीक से जुड़े एक जालसाज के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद ईओयू ने टीम बना उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर ही शुक्रवार को हजारीबाग से अपराधी को गिरफ्तार करने के साथ ही 270 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया। 

वही, पुलिस के मुताबिक प्रश्न का उत्तर देने के लिए प्रति अभ्यर्थी 10 लाख वसूले गए थे। पेपर लीक करने वाले जालसाजों ने पिछले दो महीने में 500 से अधिक लोगों से संपर्क किया था।

-अजय कुमार की रिपोर्ट