जहानाबाद में इज्जत बचाने के लिए महिला ने चलते ऑटो से लगा दी छलांग, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, कहां है पुलिस..?

बिहार के जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए चलते ऑटो से छलांग लगा दी है।

जहानाबाद में इज्जत बचाने के लिए महिला ने चलते ऑटो से लगा दी छलांग, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, कहां है पुलिस..?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक महिला ने अपनी इज्जत बचाने के लिए चलते ऑटो से छलांग लगा दी है। चलते ऑटो से कूदने की वजह से महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है, वहीं इलाज के लिए महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला जिस टेंपो में बैठी थी उसमें बैठे अन्य युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की थी। रात में मनचलों ने महिला से छेड़छाड़ की तो परेशान होकर महिला ने खुद को बचाने के लिए टेंपो से छलांग लगा दी। महिला को अंदाजा था कि उसे चोटें आएंगी लेकिन उसे मनचलों से बचने का कोई और उपाय नहीं मिला।

घटना मंगलवार की रात की है। मामला जहानाबाद के काको रोड का है। हाजीपुर के समीप टेंपो से एक महिला जा रही थी। इसी टेंपो में अन्य सवारी भी थी। टेंपो में बैठे मनचले ने महिला को देखा तो उसके साथ छेड़खानी करने लगे। महिला ने इसका विरोध किया। इसके बाद भी लड़के नहीं माने। महिला को देखकर उन्होंने छेड़खानी बढ़ा दी। इससे परेशान होकर महिला ने खुद को बचाने के लिए टेंपो से छलांग लगा दी। महिला चलते टेंपो से गिरने के कारण घायल हो गई।

इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला का इलाज करके घर भेज दिया गया। मामले में पुलिस का कहना है कि महिला की हालत अभी ठीक है। उसका इलाज हो गया है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। महिला ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।