वास्तु विहार के सीएमडी विनय कुमार तिवारी को मातृ शोक, अंतिम संस्कार संपन्न
गृह निर्माण कंपनी वास्तु विहार के सीएमडी विनय कुमार तिवारी को मातृ शोक हुआ है। उनकी माताजी श्रीमती शैल देवी का देहावसान दिनांक 26 फरवरी की देर रात हो गया
PATNA: गृह निर्माण कंपनी वास्तु विहार के सीएमडी विनय कुमार तिवारी को मातृ शोक हुआ है। उनकी माताजी श्रीमती शैल देवी का देहावसान दिनांक 26 फरवरी की देर रात हो गया। दिनांक 27 फरवरी को हराजी, दिघवारा, सारण में आमी मंदिर के निकट गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों, ग्रामवासियों तथा वास्तु विहार एवं उनकी अन्य सहयोगी कंपनियों के लोगों एवं कर्मचारियों ने घाट पर उपस्थित होकर अंतिम संस्कार की रस्मों में भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोकाकुल तिवारी परिवार में श्रीमती सुषमा तिवारी, दिनेश तिवारी, श्रीमती अंजनी तिवारी, सत्यम तिवारी, सार्थक तिवारी एवं अन्य परिजनों से मिलकर उपस्थित लोगों ने उन्हें इस दुःख की घड़ी में ढाढ़स बंधाया। आत्मा की शांति की कामना की।
साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट ।