रोड शो, अभिनंदन समारोह के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिले भापजा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन

रोड शो, अभिनंदन समारोह के बाद भापजा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने लोकभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और 1 अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे।

रोड शो, अभिनंदन समारोह के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिले भापजा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA : आज मंगलवार को राजधानी पटना में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए युवा नेता नितिन नबीन के स्वागत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कड़ाके की ठंड के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था। पूरे पटना शहर को बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स से पाट दिया गया था, जो यह बताता है कि नितिन नबीन को मिली नई जिम्मेदारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में कितनी खुशी है। 

पटना एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही नितिन नवीन एयरपोर्ट से बाहर निकले, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल मैदान तक नितिन नबीन ने छह किलोमीटर लंबा रोड शो किया और राजधानी की राजनीति में नई ऊर्जा भरी।  इसके बाद मिलर हाई स्कूल मैदान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

मिलर हाईस्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शीर्ष नेतृत्व का  आभार जताया और कहा इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हरेक कार्यकर्ता में नेतृत्व की क्षमता है। भाजपा के हरेक कार्यकर्ता परिवार की तरह हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहरायेगा और कार्यकर्ता ही भविष्य के लीडर बनेंगे।

 इसके बाद भापजा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने लोकभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और 1 अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद रहे।