बिहार में तीन ग्रामीण एसपी का फर्जी ट्रांसफर मामले में आरोपी जवान भोजपुर से गिरफ्तार, ट्रांसफर की नकली अधिसूचना किया था जारी

मामला सीतामढ़ी, सारण और बेगूसराय जिले के SP के ट्रांसफर से जुड़ा था। जैसे ही यह फर्जी आदेश पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के संज्ञान में आया, तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी गई।

बिहार में तीन ग्रामीण एसपी का फर्जी ट्रांसफर मामले में आरोपी जवान भोजपुर से गिरफ्तार, ट्रांसफर की नकली अधिसूचना किया था जारी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

बिहार पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर तीन जिलों के पुलिस अधीक्षकों यानी SP के तबादले की फर्जी अधिसूचना वायरल हो गई।

मामला सीतामढ़ी, सारण और बेगूसराय जिले के SP के ट्रांसफर से जुड़ा था। जैसे ही यह फर्जी आदेश पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के संज्ञान में आया, तुरंत इसकी जांच शुरू कर दी गई।

जांच के दौरान पता चला कि यह अधिसूचना पूरी तरह फर्जी थी और किसी शरारती तत्व द्वारा तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह विभाग ने पटना साइबर थाना में केस दर्ज कराया। साइबर पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ, जिसमें आरोपी की पहचान भोजपुर जिले के रहने वाले बिहार पुलिस के जवान रामानंद प्रसाद के रूप में हुई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है कि आखिर फर्जी अधिसूचना बनाने के पीछे उसका मकसद क्या था।

वहीं ADG लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस में पदस्थापित एक सिपाही द्वारा फर्जी अधिसूचना जारी कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।