हाजीपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बड़ी राहत, वैशाली के 3.37 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में ₹52.23 करोड़ DBT से हस्तांतरित

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए बड़ी राहत देते हुए आज माननीय मुख्यमंत्री, बिहार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जून 2026 माह की पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की।

हाजीपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बड़ी राहत, वैशाली के 3.37 लाख से अधिक लाभार्थियों के खाते में ₹52.23 करोड़ DBT से हस्तांतरित
Image Slider
Image Slider
Image Slider

हाजीपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार के मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जून 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए जारी की। हाजीपुर के पुष्करणी सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें जिलाधिकारी वर्षा सिंह सहित बड़ी संख्या में पेंशनधारी मौजूद रहे।

वैशाली जिले में कुल 3,37,941 पेंशनधारियों के खातों में 52 करोड़ 23 लाख 61 हजार 400 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।

योजना-वार लाभार्थियों का विवरण

* इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन: 1,02,195 लाभार्थी, ₹22.48 करोड़

* मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: 1,67,740 लाभार्थी, ₹19.76 करोड़

* लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 22,944 लाभार्थी, ₹2.56 करोड़

* बिहार निःशक्तता पेंशन: 23,033 लाभार्थी, ₹2.56 करोड़

* इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन: 20,087 लाभार्थी, ₹4.41 करोड़

* इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन: 1,942 लाभार्थी, ₹42.72 लाख

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पेंशनधारियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें भी जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। राज्य सरकार ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है।