भोजपुर एसपी ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक, अनुशासन और जनसेवा पर दिया जोर
भोजपुर एसपी ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक, अनुशासन और जनसेवा पर दिया जोर
आरा: भोजपुर एसपी ने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक, अनुशासन और जनसेवा पर दिया जोर
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षु अधिकारियों को वर्दी एवं व्यक्तिगत अनुशासन बनाए रखने, आम लोगों के साथ शालीन, संवेदनशील और पेशेवर व्यवहार करने तथा गश्ती के दौरान सतर्कता और नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने वाहन जांच के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और अनुसंधान में वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष जोर दिया। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, निष्पक्ष कार्यशैली अपनाने, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिस की सकारात्मक छवि को मजबूत करने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षु अधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों को व्यवहारिक कार्यों में लागू करने और ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक को पुलिस प्रशिक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य नए अधिकारियों को बेहतर पेशेवर दक्षता और जनोन्मुख पुलिसिंग के लिए तैयार करना है।
dhananjaykumarroy