नीतीश कुमार आज से करेंगे अपनी नई पारी की शुरुआत, शपथ ग्रहण से पहले क्या बोले सुशासन बाबू ?

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश आज राज्यसभा से अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं..

नीतीश कुमार आज से करेंगे अपनी नई पारी की शुरुआत, शपथ ग्रहण से पहले क्या बोले सुशासन बाबू ?
Image Slider
Image Slider
Image Slider

दिल्ली: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश आज राज्यसभा से अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं....करीब 12 बजे नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे...वहीं शपथ ग्रहण के एक दिन पहले नीतीश कुमार ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब हम यहीं रहेंगे, बिहार में नए लोगों को मौका मिलेगा.... उन्होंने कहा कि 'मैंने बिहार में बहुत काम किया है। अब मुझे लगा कि मुझे यहां रहना चाहिए, और मैं यही कर रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं वहां अपने पद से हट जाऊंगा और यहां काम करूंगा। मैं तीन या चार दिनों में इस्तीफा दे दूंगा। नए लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाया जाएगा।'

नीतीश कुमार के साथ जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। इससे पहले संजय झा ने संकेत दिया था कि बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी। नीतीश कुमार के ताजा बयान से अब यह साफ हो गया है कि नेतृत्व परिवर्तन जल्द होने वाला है। वहीं, बिहार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूरा एनडीए, जिसमें भाजपा और उसके सहयोगी शामिल हैं, सभी नीतीश कुमार के शासन मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट है।

शपथ लेने के बाद पीएम और गृहमंत्री से भी करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलकात करेंगे। उनके साथ ललन सिंह और संजय झा भी रहेंगे। बिहार में नई एनडीए सरकार के प्रारूप को लेकर सीएम नीतीश कुमार गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत कर सकते हैं। नई सरकार का मंत्रिमंडल कैसा रहेगा? कौन रिपीट होंगे? किस नए चेहरे को मौका दिया जाएगा? इस पर सीएम नीतीश कुमार अपनी राय रखेंगे। 

दिल्ली से लौटने के बाद नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक

सूत्रों की मानें तो शपथ ग्रहण के बाद आज ही पटना वापस लौटेंगे नीतीश कुमार। सुबह 11:45 बजे नीतीश कुमार संसद भवन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेंगे। इसके बाद शाम 4.20 बजे नीतीश कुमार वापस पटना लौट जाएंगे। पटना एयरपोर्ट पर होगा नीतीश का स्वागत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से लौटने के बाद कैबिनेट की अंतिम बैठक करेंगे। इसके बाद एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी। इसमें सीएम नीतीश कुमार अपने इस्तीफे की घोषणा करेंगे। इसके बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे।

फिर से राज्यसभा सांसद बने हरिवंश नारायण सिंह

जदयू नेता हरिवंश फिर बने राज्यसभा सांसद, हरिवंश नारायण सिंह फिर से राज्यसभा सांसद बने। JDU की तरफ से नहीं बल्कि राष्ट्रपति के मनोनयन पर हरिवंश बने राज्यसभा सांसद। बतौर राज्यसभा सांसद हरिवंश का कार्यकाल खत्म होने ही वाला था।