जिप लाइन राइड के दौरान बड़ा हादसा, टूटा सेफ्टी इक्विपमेंट; 40 फीट नीचे गिरा पर्यटक, Video वायरल

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डांडेली में जिप लाइन राइड के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राइड के दौरान एक पर्यटक का सेफ्टी इक्विपमेंट अचानक टूट गया, जिससे वह करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,

जिप लाइन राइड के दौरान बड़ा हादसा, टूटा सेफ्टी इक्विपमेंट; 40 फीट नीचे गिरा पर्यटक, Video वायरल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

 कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डांडेली में जिप लाइन राइड के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राइड के दौरान एक पर्यटक का सेफ्टी इक्विपमेंट अचानक टूट गया, जिससे वह करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

राइड शुरू होते ही हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 3 जुलाई को डांडेली स्थित स्टर्लिंग रोवर रिजॉर्ट में हुई थी। घायल युवक की पहचान कुबेर के रूप में हुई है, जो कर्नाटक के विजयपुरा जिले का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने रिजॉर्ट पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि जिप लाइन राइड शुरू होने के कुछ ही सेकंड बाद सेफ्टी इक्विपमेंट टूट गया, जिससे कुबेर सीधे नीचे गिर पड़े। उस समय उनका भाई पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

शरीर में कई फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती

हादसे में कुबेर को गंभीर चोटें आई हैं और उनके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विजयपुरा के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

वीडियो वायरल होने के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा मानकों को लेकर बहस तेज हो गई है। लोग जिप लाइन जैसी गतिविधियों में सुरक्षा उपकरणों की गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठा रहे हैं।

रिजॉर्ट प्रबंधन और ऑपरेटर पर मामला दर्ज

पुलिस ने हादसे के संबंध में रिजॉर्ट प्रबंधन और जिप लाइन ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, जांच पूरी होने तक रिजॉर्ट में एडवेंचर गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।