वैशाली डीएम ने लगाया जनता दरबार, भूमि विवाद से जुड़े सबसे ज्यादा मामले
डीएम वर्षा सिंह के जनता दरबार में आज लगभग 50 मामले आए। जिसमें भूमि विवाद का मामला सबसे ज्यादा था। सभी मामलों को सम्बंधित पदाधिकारी को दिया गया है। डीएम ने एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया है।
NBC24 DESK - वैशाली की जिलाधिकारी (डीएम) वर्षा सिंह इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। चुनाव के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह गीत के माध्यम से लोगों से मतदान करने की अपील करती नजर आई थीं। इसके बाद कुछ दिन पहले एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह स्कूली बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मिड-डे मील खाते हुए दिखाई दी थीं। अब जिलाधिकारी के जनता दरबार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। ऐसे में वैशाली डीएम जनता दरबार लगाती है भारी संख्या में फरियादी पहुँचते है आज भी डीएम वर्षा सिंह ने जनता दरबार लगाया है जहां फरियादी पहुंचे है

डीएम वर्षा सिंह के जनता दरबार में आज लगभग 50 मामले आए। जिसमें भूमि विवाद का मामला सबसे ज्यादा था। सभी मामलों को सम्बंधित पदाधिकारी को दिया गया है। डीएम ने एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया है। भूमि मामलों के लेकर बिदुपुर प्रखण्ड से आए जमीन मालिक ने कहा प्रथम वार जनता दरबार मे आए हैं, डीएम ने हमारे मामले को गम्भीरता से लिया ओर मेरे सामने महनार एसडीओ को फोन लगा कर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया है।वंही जल -नल योजना के बकाया राशि भुगतान को लेकर जनता दरबार मे पहुँचे विदुपुर प्रखण्ड के एक गाँव से जमीन मालिक ने कहा बहुत दिनों से जमीन का किराया बांकी है ,उसी भगतान को लेकर जनता दरबार मे आये थे ।लग रहा भुगतान हो जाएगा। जनता दरबार में मेरे बात को सुना गया है। और पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।
Manshi Pandey