पटना में बेलगाम कार ने 8 लोगों को रौंदा, 2 लोगों की मौत, ग्रामीणो ने घेरकर काटा बवाल

स वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आ रही है, जहां एक अनियंत्रित कार ने 8 लोंगो को रौंद डाला है। जिसमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई।

पटना में बेलगाम कार ने 8 लोगों को रौंदा, 2 लोगों की मौत, ग्रामीणो ने घेरकर काटा बवाल
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे बिहटा से सामने आ रही है, जहां एक अनियंत्रित कार ने 8 लोंगो को रौंद डाला है। जिसमें 2 की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे। दोनों अपने पिता के साथ बाइक पर जा रहे थे। वहीं इस घटना में 7 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा देखा जा रहा है।

यह हादसा पटना-गया फोरलेन पर बिहटा सरमेरा चरमुहानी पर हुआ है। जहां पर बेलगाम कर ने लोगों को रौंद डाला है। कहा जा रहा है कि, कार सबसे पहले डिवाइडर से टकराई, उसके बाद एक बाइक सवार को ठोकर मारी। इसके बाद भागने के दौरान पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे के बाद कार भी पलट गयी, जिसमें सवार तीन महिला भी जख्मी हुई हैं।

घटना को लेकर डीएसपी कन्हैया कुमार का कहना है कि सफेद रंग की कार पटना से गया की ओर जा रही थी, जिससे यह हादसा हुआ है। अभी सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है, लेकिन 6 साल की बच्ची जो पुनपुन के हबीबपुर की रहने वाली थी उसकी मौत मौके पर हो गई है।

इस घटना से पूरे गांव के लोगों में आक्रोश है। कार में सवार घायल तीन महिलाओं को लोग मारने पर उतारू हो रहे थे। हालांकि मौके पर पुलिस पहुंचकर सभी को कंट्रोल करने में लगी हुई है। थानाध्यक्ष सीटू कुमारी ने बताया कि जितने भी घायल अस्पताल भेजे गए हैं उनके बारे में अभी डीटेल्स बाद में मिलेंगे। पहले विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने में हमलोग लगे हुए हैं।