भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार..! इस मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, अब..?

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक और युवाओं दिलों की धड़कनों पर राज करने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। भोजपुरी एक्ट्रेस के खिलाफ खगड़िया व्यवहार न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार..! इस मामले में कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट, अब..?

KHAGARIA: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक और युवाओं दिलों की धड़कनों पर राज करने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है। भोजपुरी एक्ट्रेस के खिलाफ खगड़िया व्यवहार न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया। यह वारंट कोर्ट ने उनके मुंबई वाले घर के पते पर भेजा है। बताते चलें कि मामला 6 साल पुराना है। जब खगड़िया में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें अक्षरा सिंह के नहीं आने से भारी बवाल हुआ और उपद्रव और हिंसा में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ था।

अक्षरा सिंह के खिलाफ मुकदमा लड़ रहे वकील अजिताभ सिन्हा के मुताबिक मामला 2018 का है। खगड़िया के जेएनकेटी मैदान में स्थानीय शहीद हुए जवान किशोर कुमार मुन्ना की याद में एक कार्यक्रम का आयोजन चंदा इकट्ठा करके किया गया था। कार्यक्रम के पहले अक्षरा सिंह ने वीडियो मेसेज सोशल मीडिया पर जारी करते हुए भीड़ को जेएनकेटी स्टेडियम आने को आमंत्रित किया था।

कार्यक्रम में अक्षरा सिंह को शामिल होना था लेकिन वो नहीं आईं। अक्षरा सिंह के नहीं आने पर जमकर बवाल मचा और भारी उपद्रव के कारण एक तरफ जहां टेंट पंडाल और कुर्सियों को क्षति पहुंची, वहीं भगदड़ में कई लोग जख्मी भी हुए थे। इस मामले को लेकर टेंट संचालक शुभम कुमार ने खगड़िया व्यवहार न्यायालय में एक मुकदमा अक्षरा सिंह के खिलाफ दर्ज कराया था। वहीं 12 मार्च 2020 को खगड़िया की एडीजे पंचम की अदालत ने अक्षरा सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

न्यायालय सूत्रों की मानें तो न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी हिम शिखा मिश्रा ने मामले को सही पाते हुए, इसमें 6 सितंबर, 2024 को गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। बता दें कि अब अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है।

इस मामले को लेकर पीड़ित टेंट संचालक शुभम कुमार के वकील अजिताभ सिन्हा ने कहा कि अक्षरा सिंह के पास अब कोई विकल्प नहीं है, हर हाल में उन्हें न्यायालय का सम्मान करते हुए वहां उपस्थित होकर अपनी बात रखनी होगी। बहरहाल अक्षरा सिंह के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी होने के बाद हर ओर यही चर्चा है कि अब अक्षरा सिंह को खगड़िया आकर न्यायालय में अपना पक्ष रखना ही होगा।