40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पटना ने अपने प्रांगण में 18वां स्थापना दिवस मनाया

रक्षित और समृद्ध भारत की प्रतिबद्धता के साथ 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, दानापुर, पटना द्वारा वाहिनी का 18 वां स्थापना दिवस मनाया गया..

40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पटना ने अपने प्रांगण में 18वां स्थापना दिवस मनाया
Image Slider
Image Slider
Image Slider

DANAPUR/PATNA: सुरक्षित और समृद्ध भारत की प्रतिबद्धता के साथ 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, दानापुर, पटना द्वारा वाहिनी का 18 वां स्थापना दिवस मनाया गया। आपको बता दें कि सशस्त्र सीमा बल एक सीमा रक्षक बल है, जो नेपाल और भूटान के साथ देश की सीमा की रक्षा करता है। 40 वीं वाहिनी की दो कम्पनी जम्मू और कश्मीर राज्य में कानून व्यवस्था के साथ साथ देश विरोधी ताकतों के विरुद्ध अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रही है।

हाल ही में 40 वीं वाहिनी की दो कम्पनी मराठा आरक्षण से सम्बंधित आन्दोलन में विधि व्यवस्था हेतु महाराष्ट्र में भी तैनात की जा रही है। बल दूर- दराज और संवेदनशील स्थलाकृतिक क्षेत्र और कठिन सीमा क्षेत्रों में कार्य करती है और भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए कई राज्यों में सीमावर्ती आबादी को प्रेरित करता है।

इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय, पटना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में के.सी विक्रम, उप-महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, पटना उपस्थित थे। सबसे पहले कार्यवाहक कमांडेंट गौतम सागर द्वारा मुख्य अतिथि के.सी विक्रम, उप-महानिरीक्षक का स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर पर वाहिनी के सभी अधिकारियों, कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने वाहिनी के सभी कर्मियों को लगन और ईमानदारी से अपना कर्तव्य निर्वहन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर 40वीं वाहिनी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में  एच. जितेन सिंह, उप महानिरीक्षक, अभय प्रकाश, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा), अशोक सजवाण, कमांडेंट गौतम सागर, उप-कमांडेंट (कार्यवाहक कमांडेंट) सहित उप कमांडेंट एन. चोंग्लोई, शशि प्रकाश एवं 40 वीं वाहिनी के समस्त अधिकारी और बलकर्मी स्थापना दिवस' समारोह के अवसर पर उपस्थित थे।

दानापुर से रजत राज की रिपोर्ट