गया से सर्वजीत तो बक्सर से सुधाकर सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, आरजेडी ने 5 नामों के साथ पहली उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिसके बाद से राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों घोषणा करने में व्यस्त है। आरजेडी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ गई है।

गया से सर्वजीत तो बक्सर से सुधाकर सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, आरजेडी ने 5 नामों के साथ पहली उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA: देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिसके बाद से राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों घोषणा करने में व्यस्त है। आरजेडी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आ गई है। लालू यादव ने जमुई सीट से अर्चना रविदास, गया से कुमार सर्वजीत और औरंगाबाद से अभय कुशवाहा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चार में से इन तीन सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इन्हें सिंबल भी दे दिया गया है। एक नवादा की सीट के लिए अभी निर्णय लेना बाकी है। वहीं, बक्सर से पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह, उजियारपुर से आलोक मेहता को आरजेडी ने पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इन्हें भी पार्टी का सिंबल दे दिया गया है।

गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन की ओर से पहले और दूसरे चरण के कुल 8 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा सकती है। इस संबंध में आरजेडी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि महागठबंधन में चरणवार सीटों का बंटवारा किया जा रहा है। पहले और दूसरे चरण की सीटों पर आरजेडी और कांग्रेस में सहमति बन चुकी है।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस के बीच दो-तीन सीटों को छोड़कर सभी पर बात बन गई है। बेगूसराय और कटिहार समेत कुछ एक सीटों पर पेच उलझा हुआ है। बेगूसराय से कांग्रेस लड़ना चाहती है, जबकि सीपीआई अपनी परंपरागत सीट बताकर दावा मजबूत कर रही है। कटिहार में भी आरजेडी और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पाई है। दोनों ही पार्टियां यहां से अपने उम्मीदवार उतारना चाहती हैं।