बीजेपी से बागी हुए विधायक मिश्री लाल यादव को सता रहा बेटे के एनकाउंटर का डर, बोले- 8 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव ने अपने बेटे के नवादा के रजौली से गिरफ्तारी के बाद अपने समर्थको के साथ विरोध मार्च निकालकर केवटी मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन पर 40 हजार घूस मांगने का आरोप लागते हुए शंका जताया है कि कहीं उनके पुत्र को एनकाउंटर ना कर दे।

बीजेपी से बागी हुए विधायक मिश्री लाल यादव को सता रहा बेटे के एनकाउंटर का डर, बोले- 8 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

DARBHANGA: दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मिश्री लाल यादव ने अपने बेटे के नवादा के रजौली से गिरफ्तारी के बाद अपने समर्थको के साथ विरोध मार्च निकालकर केवटी मुख्यालय पर पुलिस प्रशासन पर 40 हजार घूस मांगने का आरोप लागते हुए शंका जताया है कि कहीं उनके पुत्र को एनकाउंटर ना कर दे। वहीं भाजपा विधायक ने कहा है कि आठ घंटे बीत जाने के बाद भी उनके पुत्र किसी प्रकार सुराग नहीं है। वहीं स्थिति की नाजुकता को देखते हुए दरभंगा के पुलिस कप्तान ने केवटी थाना पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मिश्री लाल यादव भाजपा के वहीं विधायक है, जिनके बारे में फ्लोर टेस्ट से पहले गायब होने की खबर सुर्खियों में आई थी।

वहीं अपने समर्थको के साथ विरोध मार्च निकाल कर केवटी मुख्यालय पर पहुंचे भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव ने कहा कि मैं गिरफ्तारी की सूचना के बाद रजौली थाना गया था। वहां उनके पुत्र के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उन्हीं को कहा है कि इनकाउंटर कर दिया जाएगा। साथ ही अपने पुत्र का बचाव करते हुए कहा कि जो भी गोली मारने की बात वो कह रहे है। वो सब बात गलत है। हमलोग राजनीतिक परिवार के लोग है। हम मुखिया से लेकर विधायक तक का सफर तय किया है। लोकतंत्र में पूरी आस्था है। उनके पुत्र दो बार से मुखिया का प्रतिनिधित्व कर रहे है। आज तक जितने भी आरोप उनके ऊपर लगे है। सारे आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को यहां के प्रशासन ने राजनीति में बदल दिया है। उसी का परिणाम है कि दोहन और शोषण हो रहा है।

वहीं बीजेपी विधायक ने कहा कि रात के 12 से 1 के बीच नवादा के रजौली थाना से पुलिस धीरज यादव को लेकर चली है और 8 घंटे होने को चले है। धीरज को पुलिस कहां रखा हुआ है, उसकी कोई जानकारी नही है। केवटी थाना के प्रभारी का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। साथ ही धीरज के मोबाइल को भी पुलिस ने सीज कर रखा है। जिसके कारण किसी प्रकार का पता नही चल पा रहा है। वही उन्होंने कहा कि केवटी के धरती पर मैं लगातार संघर्ष करता रहा हूं। जबतक प्राण है तब तक केवटी की जनता की रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा। वही उन्हीने कहा कि न्यालय के द्वारा गैर जमानती वारंट आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वो सही है, चुकी बेल टूटा हुआ था। लेकिन 40 हजार रुपया उसको यदि दे देता तो क्या आज वो जेल ले अंदर नहीं रहता। आज इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए आज धीरज यादव गिरफ्तार है।

दरभंगा से अशोक ठाकुर की रिपोर्ट