एक पन्ना खुला नहीं... भाईजान से लेकर बजरंगी भाईजान तक के आने लगे फोन..!

पहले पारस फिर 9 टू 9 उसके बाद आदित्य विजन की परत-दर-परत पोल खोलने के बाद तथाकथित फर्जी डॉ. रजनीश कांत की "ट्रीटमेंट" का राज खोला गया.. दर्शकों एवं पाठकों का..

एक पन्ना खुला नहीं... भाईजान से लेकर बजरंगी भाईजान तक के आने लगे फोन..!
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NBC 24 न्यूज की मुहिम..जारी है

पहले पारस फिर 9 टू 9 उसके बाद आदित्य विजन की परत-दर-परत पोल खोलने के बाद तथाकथित फर्जी डॉ. रजनीश कांत की "ट्रीटमेंट" का राज खोला गया.. दर्शकों एवं पाठकों का भरपूर सहयोग व विश्वास मिला.. सोशल मीडिया के कॉमेंट के जरिए NBC 24 न्यूज को हौसले को उड़ान मिली.. इस बीच NBC 24 न्यूज के सीएमडी मुस्तुफा हुसैन को कई धमकियां भी मिली.. खैर उसका भी “इलाज” किया जा रहा है… हालांकि स्पष्ट करना चाहता हूं कि "ना तो मेरी किसी से दुश्मनी है और ना ही मैं किसी धर्म, मजहब या जात-पात देखता हूं.." सच की ताकत तक के जरिए समाज में जनता के हक़ और हुकूक दिखाने का काम करता हूं.. लेकिन जैसे ही पूर्व राज्यसभा सांसद अशफ़ाक़ करीम से जुड़े मामले को पहले एपिसोड में बेबाकी से दिखाया.. तो न जाने कितने "भाईजान" से लेकर "बजरंगी भाईजान" तक के कई फोन कॉल्स-मैसेज आने लगे.. बिहार की राजधानी के धनाढ्यों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक के बड़े-बड़े रशूखदारों एवं एक नेशनल चैनल की तरफ से भी वीडियो को डिलीट करने को कहा गया... खैर ये तो उनकी सोच थी..मगर एक बात जो भूल गए हैं उनको फिर से याद करा देता हूं कि ये NBC 24 न्यूज है.. जो ना कल झूका था, आज झूका है और ना कल किसी कीमत पर झूकेगा.. कोई खरीदार नहीं है जो इस चैनल का इमान खरीद सके.. रही बात मुहिम कि तो बता दूं कि ये मुहिम जारी रहेगी.. NBC 24 न्यूज का इतिहास देख लो.. किसी से भी प्रेशर डलवाकर देख लो सच की ताकत बरक़रार थी और रहेगी...

अभी तो पूर्व सांसद अशफ़ाक़ करीम के कई एपिसोड बाकि हैं.. आपने ये मुकाम हासिल किया.. कब-कब आपके यहां छापेमारी हुई... कब-कब आपके ठिकानों से कड़कड़ाते नोटों के बंडल, जिसे नोट गिनने वाली मशीन ने फरफराहट के साथ गिना... जब आप पर मुकदमा दर्ज हुआ उसके बाद दामन पर लगे काली दाग को मिठाई के डब्बे से कहां-कहां धोया गया... यहां तक की नोएडा में मिठाई खिलाकर बिहार में आपने लैंडिंग की.. चर्चा तो आपके बेड की भी करनी होगी, जिसके नीचे तहखाना मिला था... रही बात जमीन-जायदाद कि तो यहां से लेकर दीघा तक का 80 कट्ठा की कहानी मुहजुबानी सुनानी बाकी है.. अभी तो आपने बस ट्रेलर देखा है... पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त..