बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोजपा(आर) नेता को अपराधियों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

बिहार के सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एलजेपी(आर) के नेता को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिहार में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोजपा(आर) नेता को अपराधियों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

SUPAUL: बिहार के सुपौल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एलजेपी(आर) के नेता को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अशोक पासवान छातापुर प्रखंड के लोजपाआर के प्रखंड अध्यक्ष हैं। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की जांच में जुट चुकी है।

लोजपा नेता को मारी गोलीः घटना छातापुर थाना क्षेत्र स्टेट हाइवे 91 पर हुई है। बताया जाता है कि अज्ञात अपराधियों ने लोजपा रामविलास के प्रखंड अध्यक्ष 52 वर्षीय अशोक पासवान को गोली मार कर फरार हो गए। तब स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

स्टेट हाइवे पर हुई घटनाः अशोक पासवान के भतीजा सुरेश पासवान ने बताया कि उसके चाचा हर दिन सुबह में टहलने के लिए निकलते हैं। शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए वो घर से 500 मीटर की दूरी पर स्टेट हाइवे 91 पर टहल रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी चाचा को नजदीक से पेट में गोली मार कर फरार हो गए।

लोजपा नेता डीएमसीएच रेफरः पीएचसी में इलाज के बाद परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ जाहिद ने मरीज के पेट में गोली फंसे रहने की बात बताया। जहां से लोजपा नेता को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

जख्मी नेता अशोक पासवान ने बताया है कि गांव के ही कुछ लोग से उनका जमीन विवाद चल रहा है। उन्होंने आशंका जाहिर की उन्हीं लोगों ने गोली मारी है। मामले को लेकर छातापुर थाना अध्यक्ष शिव शंकर कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।