पहले फोटो देखकर महिला को पसंद करें, फिर गर्भवती करें, इनाम में मिलेंगे 13 लाख रूपये, लूट गए सेक्स के भूखे

बिहार की नवादा पुलिस ने बड़े साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है। इस साइबर फ्रॉड गैंग के द्वारा अपनाए हथकंडे को जानकर हर कोई हैरान है। जी हां..ये गैंग नवादा जिले में 'ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी' चला रहा था। जो महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले में मोटी रकम का ऑफर देता था..

पहले फोटो देखकर महिला को पसंद करें, फिर गर्भवती करें, इनाम में मिलेंगे 13 लाख रूपये, लूट गए सेक्स के भूखे

NAWADA: बिहार की नवादा पुलिस ने बड़े साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है। इस साइबर फ्रॉड गैंग के द्वारा अपनाए हथकंडे को जानकर हर कोई हैरान है। जी हां..ये गैंग नवादा जिले में 'ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब एजेंसी' चला रहा था। जो महिलाओं को प्रेग्नेंट करने के बदले में मोटी रकम का ऑफर देता था। ऑफर की रकम कोई छोटी-मोटी नहीं थी। ये गैंग महिला को गर्भवती कर देने पर 13 लाख के इनाम देने की बात कहता था। जो कि आज के युवा वर्ग को लुभाने के लिए काफी था।

नवादा पुलिस ने इस गैंग के आठ साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि ये लोग पहले भोले- भाले लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपए ऐंठते थे। और फिर ऐसे महिलाओं को गर्भवती करने का ऑफर देते थे, जो बच्चा पैदा करने में असमर्थ थीं। सफलतापूर्व गर्भवती करने पर 13 लाख का रिटर्न देने का झांसा देते थे। हालांकि इस गैंग का सरगना मुन्ना भागने में सफल रहा है।

पूरा मामले पर पुलिस ने बताया कि पहले व्हाट्सएप नंबरों पर लोगों से संपर्क करते थे। और फिर ऐसी महिलाओं को गर्भवती करने के लिए मदद मांगते थे जो पतियों और लिव-इन पार्टनर से प्रेग्नेट होने में असमर्थ थीं। ऐसी महिलाओं की मदद करने वाले इच्छुक लोगों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपए वसूले जाते थे। और फिर उन्हें महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थी। ताकि वो खुद पसंदीदा महिला को चुन सकें। जिन्हें वो गर्भवती करना चाहते हैं। ये प्रोसेस पूरा होने पर उन लोगों से सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 5 हजार से 20 हजार रुपए की राशि जमा करने को बोला जाता था। महिला जितनी सुंदर होगी, सिक्योरिटी अमाउंट उतना ही ज्यादा होगा।

यही नहीं एजेंसी के साइबर ठग ये भरोसा भी दिलाते थे कि सफल गर्भधारण होने पर 13 लाख रुपए पुरस्कार राशि के तौर पर दिए जाएंगे। और असफल रहने पर 5 लाख रुपए सांत्वना पुरस्कार के तौर पर दिया जाएंगे। जो उनके बैंक खाते सीधे पहुंचेगा। ऐसे लुभावने ऑफर के चक्कर के सेक्स भूखे युवा फंस जाते थे। जिनके ये गैंग मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 2 प्रिंटर और कई डेटा शीट जब्त की हैं।