संसद पर हमले की 22 वीं बरसी पर घुसपैठ, चलती लोकसभा में कूदे दो युवक, कर दिया धुंआ-धुंआ

नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट पर हमले की 22 वीं बरसी के दिन सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। बुधवार को सदन में चल रही कार्यवाही के दौरान दो लोग अचानक दर्शक दीर्घा में से कूद आए। और जूते में छिपा कर रखे पीले रंग का धुंआ छोड़ने लगे। जिससे पूरा सदन धुंआ-धुंआ हो गया..

संसद पर हमले की 22 वीं बरसी पर घुसपैठ, चलती लोकसभा में कूदे दो युवक, कर दिया धुंआ-धुंआ
Image Slider
Image Slider
Image Slider

NEW DELHI: नई दिल्ली स्थित पार्लियामेंट पर हमले की 22 वीं बरसी के दिन सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। बुधवार को सदन में चल रही कार्यवाही के दौरान दो लोग अचानक दर्शक दीर्घा में से कूद आए। और जूते में छिपा कर रखे पीले रंग का धुंआ छोड़ने लगे। जिससे पूरा सदन धुंआ-धुंआ हो गया। जिसके बाद सांसदों ने दोनों को पकड़ लिया और धुनाई भी की है। उसके बाद सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया है। जो एक सांसद के लेटर पर गेस्ट के तौर पर दर्शक दीर्घा में आया था। इन दोनों ही संसद मार्ग थाने ले जाया गया है। संसद में पहली बार इस तरह का वाकया हुआ है।

इसके अलावा संसद परिसर के बाहर भी हंगामा हुआ। यहां एक महिला और एक पुरुष हंगामा कर रहे थे और तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे थे। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार नारेबाजी करने वाली महिला का नाम नीलम बताया जा रहा है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली है। लोकसभा में जिस वक्त यह वाकया हुआ, उस दौरान भाजपा के सीनियर सांसद राजेंद्र अग्रवाल चेयर पर थे। उन्होंने पूरे वाकये की जानकारी देते हुए बताया कि एक शख्स जब गैलरी से कूदा तो लगा कि वह गिर गया। वहीं इसके बाद जब एक और शख्स कूदा तो पता चला कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। एक शख्स ने गैस छोड़ी, जबकि दूसरा बेंच को ठोक रहा था।