3 राज्यों में मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बिहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाई दिवाली, खूब जलाए पटाखे, बांटी मिठाईयां

भाजपा के तीन राज्यों में सरकार बनने एवं मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के बाद पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं लोगों के बीच मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है...

3 राज्यों में मुख्यमंत्री बनाए जाने पर बिहार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाई दिवाली, खूब जलाए पटाखे, बांटी मिठाईयां
Image Slider
Image Slider
Image Slider

PATNA/PATNACITY: भाजपा के तीन राज्यों में सरकार बनने एवं मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के बाद पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं लोगों के बीच मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के निवर्तमान उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा कि डा. मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछड़े वर्गों का मान-सम्मान बढ़ाया है।

संजीव यादव के नेतृत्व में उत्साह मार्च निकाल कर भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी की गई और किसानो-ग्रामीणों-नगरवासियों के बीच लड्डू मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त करते हुए। संजीव कुमार यादव ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछड़ो वर्ग के लोक कल्याण के लिए जितना कार्य हुआ, उतना आज़ाद भारत में उतना कार्य किसी सरकार ने नहीं किया। ये सामाजिक न्याय एवं समरसता का प्रतीक है की मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन लाल यादव, छ्त्तीसगढ़ में विष्णु साय एवं राजस्थान प्रदेश से भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री का ज़िम्मेदारी सौंपा गया। जात और वंश परिवार की राजनीतिक करने वाले को जनता ने करारा जवाब दिया है। इस मौके पर भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पटना सिटी से अनिल कुमार की रिपोर्ट